फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव 2021: सुवेंदु के भाई ने लगाया ईवीएम खराब होने का आरोप, बोले- मतदाताओं को भी किया जा रहा प्रभावित

Sat, 27 Mar 2021 09:12 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Bengal Assembly Election 2021: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी ने कहा कि बूथ संख्या 149 पर मतदाताओं को मतदान केंद्र पर प्रभावित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सौमेंदु अधिकारी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी ने कहा कि बूथ संख्या 149 पर मतदाताओं को मतदान केंद्र पर प्रभावित किया जा रहा है। उन्हें वोटिंग करने से रोका जा रहा है। कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी की बात सामने आ रही है। यह सभी चुनावों में होता है। चुनाव आयोग इस पर गौर कर रहा है।

विज्ञापन

 

 

बंगाल में इन विधानसभा सीटों पर हो रही है वोटिंग
पश्चिम बंगाल के पांच जिलों की इन 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों में बंदवान (एसटी), बलरामपुर, बाघमुंडी, जोयपुर, पुरुलिया, मानबाजार (एसटी), काशीपुर, पारा (एससी), रघुनाथपुर (एससी), पोताशपुर, कांथी उत्रर, बगवानपुर, खेजुरी, कांथी साउथ, रामनगर, इगरा, डांटन, खडगपुर, सलबानी, मेदिनीपुर, केशियारी, गरबेटा, झारग्राम, गोपी बल्लभपुर, नयाग्राम, बिनपुर, सालतोडा, छतना, रानीबुंध, रायपुर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों का सियासी गणित
पश्चिम बंगाल में 2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और भाजपा ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि अन्य ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। बता दें कि यहां कुल आठ चरणों में मतदान होना है। राज्य में बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें