पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं दीदी की दुर्नीति के विरुद्ध सवाल उठाता हूं, तो वो गाली देती हैं। उन्होंने कहा, 'दीदी ने मुझे श्रमिकों का हत्यारा और दंगा करने वाला बताया। दीदी ने बंगाल की संस्कृति, यहां की मिठास भरी भाषा को शर्मसार किया है।'
फिर साधा ममता के भतीजे पर निशाना
उन्होंने कहा कि जहां तुष्टिकरण होता हैं, वहां अभाव, भेदभाव और आशा-आकांक्षाओं का दमन होता हैं। दीदी की सरकार ने पश्चिम बंगाल के हर युवा बेटे-बेटी की आकांक्षाओं का दमन किया है। दीदी ने भाइपो की आकांक्षाओं और करियर के लिए बंगाल के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया। मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण से विकास नहीं होता बल्कि ममता दीदी जैसे लोग तुष्टिकरण के नाम पर विश्वासघात करते हैं। तुष्टिकरण से सड़क, स्कूल-कॉलेज, चाकरी, ये सब नहीं मिलता। यहां की संकरी और गढ्ढे वाली सड़कें, अस्पतालों का अभाव, सिंचाई का अभाव, ये सब कुछ प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
-