इससे पहले, मिथुन चक्रवर्ती ने बीती 16 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही मिथुन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, उस समय मिथुन ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने साफ कहा था, ''इस मुलाकात का राजनीति से कोई मतलब नहीं है. मेरा उनके (मोहन भागवत) साथ आध्यात्मिक संबंध है। हमारी पहले बात हुई थी कि वे जब भी मुंबई आएंगे तो घर आएंगे।''