फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज उठ जाएगा पर्दा : भाजपा में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती? विजयवर्गीय ने देर रात की मुलाकात

Sun, 07 Mar 2021 08:02 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • अभिनेता मिथुन आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं
  • विजयवर्गीय ने शनिवार देर रात मिथुन से की मुलाकात 
  • पीएम की रैली में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी पहुंचेंगे
विज्ञापन
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-दूसरे को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव में बाहरी बनाम भीतरी के मुद्दे को चमका रही हैं। वहीं भाजपा बंगाल की माटी के लाल को ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की हरसंभव कोशिश में जुटी है, इस बीच चर्चा जोरों पर है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल होंगे। मिथुन की शनिवार देर रात पश्चिम बंगाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय से की गई मुलाकात ने पार्टी में शामिल होने की अटकलों को हवा दे दी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर रैली कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान को धार देंगे। सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी मंच पर नजर आएंगे, इस दौरान वे पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

बंगाल में भाजपा को मिला माटी का लाल!
पश्चिम बंगाल की चुनावी जंग जीतने में पुरजोर ताकत झोंकने में लगी भाजपा को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का भी सहारा मिल रहा है। मिथुन के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हैं। शनिवार को कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे मुलाकात भी की। उन्होंने बताया कि पीएम की रैली में मिथुन दा भी पहुंचेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि रैली में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी पहुंचेंगे। मिथुन के पार्टी में शामिल होने के संदर्भ में कोई बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दी जानकारी 
अभिनेता से मुलाकात के बाद भाजपा नेता विजयवर्गीय ने शनिवार देर रात ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा, ''अभी देर रात कोलकाता के बेलगाचिया में सिनेमा जगत के माशूर अभिनेता मिथुन दा के साथ लंबी चर्चा हुई। उनकी राष्ट्र भक्ति और गरीबों के प्रति प्रेम की कहानियां सुनकर मन गद-गद हो गया।''

विज्ञापन

मोहन भागवत से हो चुकी है मुलाकात

इससे पहले, मिथुन चक्रवर्ती ने बीती 16 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही मिथुन के भाजपा में  शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, उस समय मिथुन ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने साफ कहा था, ''इस मुलाकात का राजनीति से कोई मतलब नहीं है. मेरा उनके (मोहन भागवत) साथ आध्यात्मिक संबंध है। हमारी पहले बात हुई थी कि वे जब भी मुंबई आएंगे तो घर आएंगे।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें