फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव : भाजपा में शामिल होने वाले अभिनेता मिथुन को मिली वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा

Wed, 10 Mar 2021 07:25 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Twitter/@mithun__da
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के  तीन दिन बाद ही अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मिथुन को वाय प्लस कैटेगरी की सुरक्षा सीआईएसएफ की तरफ से दी जाएगी। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दिए जाने से पहले बंगाल में करीब 60 नेताओं को एक्स और वाई कैटेगरी की सुरक्षा गृह मंत्रालय के तरफ से दी गई है।

विज्ञापन


बीते रविवार को मिथुन ने थामा था भाजपा का दामन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। मिथुन का भाजपा में शामिल होना बंगाल चुनाव में पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन दा ने कहा था कि मुझ पर भरोसा रखना, मैं जो कहता हूं, वो करता हूं।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें