पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में कोंताई में लोग वोटिंग कर रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम पांच बजे तक 79.79 फीसदी मतदान हुए हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 4 बजे तक बंगाल में 70.17 फीसदी मतदान हुआ।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 55.76 फीसदी मतदान हुआ।
पहले चरण में पुरुलिया जिले की सभी नौ सीटों, बांकुड़ा की चार सीटों, झाड़ग्राम की चार सीटों, पश्चिम मेदिनीपुर की छह और पूर्ब मेदिनीपुर की सात सीटों पर मतदान जारी है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक 36.09 फीसदी मतदान हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। शाह ने लिखा, ''मैं पश्चिम बंगाल के प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में निडर होकर मतदान करें।आपका एक वोट सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव टैगोर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की कल्पना के बंगाल की रचना को साकार करेगा।''
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शरू हो गया है। पहले चरण में पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, इनमें से अधिकतर सीटें जंगलमहल इलाके में आती हैं। बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। बंगाल चुनाव से जुड़ी सभी अपडेट यहां पढ़ें....
West Bengal: First phase of polling begins in Jhargram #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/fHP1oKNQ2x
— ANI (@ANI) March 27, 2021
बागमंडी सीट पर कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार नेपाल महतो की किस्मत दांव पर लगी है, जबकि फॉरवर्ड ब्लॉक ने देवरंजन महतो को उम्मीदवार बनाया है। एजेएसयू पार्टी की ओर से आशुतोष महतो उम्मीदवार होंगे। वहीं, टीएमसी से सुशांत महतो किस्मत आजमा रहे हैं।
पहले चरण में पश्चिम बंगाल के बांकुरा, पुरुलिया, झारग्राम, पश्चिमी और पूर्वी मिदनापुर जिले की 30 सीटों पर मतदान होगा। इन 30 सीटों में पटाशपुर, भगवानपुर, खेजुड़ी, कांथी उत्तर, कांथी दक्षिण, एगरा, रामनगर, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर, झारग्राम, नयाग्राम, केशियरी, गड़बेता, सालबनी, खड़गपुर, मेदिनीपुर, दांतन, बंदवान, बलरामपुर, जयपुर, पुरूलिया, बाघमुंडी, मानबाजार, पारा, रघुनाथपुर, काशीपुर, सालतोरा, रानीबांध, रायपुर और छातना शामिल हैं।
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया- झाड़ग्राम में 1,010 स्थानों पर सभी 1,307 मतदान केंद्रों को वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए हमने केवल बूथ प्रबंधन के लिए केंद्रीय बलों की 127 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है।
केंद्रीय बलों की 14 अन्य कंपनियों का इस्तेमाल त्वरित प्रतिक्रिया दलों (क्यूआरटी) के रूप में किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की 144 कंपनियों को झाड़ग्राम में तैनात किया गया है। अधिकारी के अनुसार, अन्य जिलों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसतन छह अर्द्धसैन्य कर्मियों को तैनात किया गया है। पुरुलिया में सर्वाधिक कंपनियां तैनात होंगी जिनकी संख्या 185 है।
तृणमूल कांग्रेस पुरुलिया की जॉयपुर सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। यहां उसके आधिकारिक उम्मीदवार उज्ज्वल कुमार का नामांकन पत्र विसंगतियों की वजह से खारिज हो गया था।भाजपा 29 सीटों पर किस्मत आजमा रही है और बाघमुंडी सीट पर झारखंड की उसकी सहयोगी पार्टी आजसू ने अपना उम्मीदवार उतारा है।
पूर्वी मिदनापुर के एक पोलिंग बूथ पर मतदान की तैयारी करते कर्मचारी।
तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने जहां 29-29 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन ने सभी 30 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं।