पश्चिम बंगाल चुनाव: पांचवें चरण में 25 फीसदी दागी उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण में कुल 318 उम्मीदवार 45 सीटों से चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 25 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले की जानकारी दी है। द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने उम्मीदवारों की ओर से आयोग को सौंपे गए हलफनामों की समीक्षा के बाद कहा कि एक उम्मीदवार का हलफनामा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं था।
कुल 79 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले की जानकारी दी है, जिनमें 64 को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 62 फीसदी भाजपा और 43 फीसदी तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले की जानकारी दी है।
13 उम्मीदवारों पर महिलाओं से जुड़े अपराध का मामला है। एक प्रत्याशी पर दुष्कर्म का केस दर्ज है। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का लगता है राजनीतिक दलों पर कोई असर नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने सभी दलों से आपराधिक मामले में वाले प्रत्याशी को चुनने का कारण प्रकाशित करने को कहा था।