फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता : चुनाव आयोग ने आठ विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचन अधिकारी हटाए

Wed, 07 Apr 2021 02:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • चुनाव आयोग ने कोलकाता के आठ विधानसभा सीटों के निर्वाचन अधिकारी हटाए
  • इन क्षेत्रों में 26 और 29 अप्रैल को होना है मतदान, नए अधिकारियों की नियुक्ति
  • नियमित प्रक्रिया के तहत हुआ इन निर्वाचन अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने कोलकाता में आठ विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों को हटा दिया है। इन क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अंतिम दो चरण के मतदान होंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में बताया।

विज्ञापन


एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौरंगी, एंटाली, भवानीपुर, बेलियाघाट, जोड़ासांको, श्यामपुकुर, काशीपुर-बेलगछिया और कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्रों में नए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों का तबादला एक नियमित प्रक्रिया के तहत हुआ है क्योंकि ये सभी अधिकारी तीन साल से अधिक समय से अपने पद पर थे, इसलिए अब उन्हें हटाया गया है।

इसके अलावा सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग (ईसी) ने बताया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का पक्ष लेने की शिकायतें मिली हैं। कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा और अन्य सात सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया, ‘‘चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी अहम भूमिका निभाते हैं और इन मामलों में अधिकारियों के तबादले के नियम का पालन किया गया।’’ आयोग ने हाल में शहर के बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को हटाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें