फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दावा, कहा- दो मई, दीदी गई 

Sun, 21 Mar 2021 05:18 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूरा यकीन है कि इस बार वह बंगाल की सत्ता पर काबिज हो जाएगी और टीएमसी को उखाड़ फेंकेगी। रविवार को भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके कैप्शन में लिखा, बांकुरा की ये तस्वीर साक्षी है कि बंगाल के लोगों ने ठान लिया है- दो मई, दीदी गई।'

विज्ञापन

 


ममता के राज में आम जनता बेहाल और टीएमसी के नेता मालामाल- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि उनका 'मां, माटी मानुष' का वादा बेमानी था क्योंकि उनके 10 वर्षों के शासन में आम जनता बेहाल रही जबकि उनकी पार्टी के नेता 'मालामाल' होते चले गए। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें, विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले और महाविद्यालयों व विश्वविद्याालयों की आधुनिकता बढ़े, इसके लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति ने आपको क्या बना दिया है। आपने अपना ये असली चेहरा 10 साल पहले दिखा दिया होता तो बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती। ये हिंसा, ये अत्याचार, ये उत्पीड़न ही करना था तो फिर मां-माटी-मानुष की बात क्यों की आपने?'

27 मार्च को पहले चरण का मतदान
बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी। दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें