तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने पेरुंडुराई से विधायक थोपू वेंकटछलम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाल दिया। एआईएडीएमके ने शुक्रवार को बताया कि थोपी वेंकटछलम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पेरुंडुराई विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को नामांकन भरा था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
चुनाव आयोग से मिलने के बाद टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में शामिल महुआ मोइत्रा ने कहा कि हमने आयोग के सामने तीन मुद्दे उठाए। पहला, वे किस नियम के तहत मतदान केंद्र के 100 मीटर के बाहर केवल केंद्रीय बल लगाने का प्रस्ताव कर रहे हैं। दूसरा, वीवीपैट की पांच फीसदी जांच को ही 100 फीसदी माना जाए और तीसरा, नंदीग्राम में दस मार्च को ममता बनर्जी के साथ हुए हमले को लेकर सवाल पूछे।