फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कंबल वितरण में भगदड़ मामले में पांच भाजपा समर्थक गिरफ्तार, तीन की हुई थी मौत

Fri, 16 Dec 2022 02:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इस मामले में ममता बनर्जी सरकार ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की थी, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट ने इजाजत नहीं दी। सुप्रीम कोर्ट ने भी बंगाल सरकार की याचिका खारिज कर दी थी। 

विज्ञापन
आसनसोल भगदड़ मामले में पांच गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस ने आसनसोल में एक धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये एक भाजपा नेता के समर्थक बताए गए हैं। कार्यक्रम में कंबल वितरण के दौरान भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


इस मामले में ममता बनर्जी सरकार ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की थी, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट ने इजाजत नहीं दी। सुप्रीम कोर्ट ने भी बंगाल सरकार को इस मामले में कोई राहत नहीं दी और हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। 

भगदड़ की घटना बुधवार शाम को पश्चिम बर्द्धमान जिले के आसनसोल में हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में गुरुवार रात को आसनसोल सिटी पुलिस ने छापे मारे थे। इस दौरान विभिन्न स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। धरपकड़ अभी जारी है। इन्हें भगदड़ मामले में कथित तौर पर गिरफ्तार होने के कारण पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह भगदड़ किसी साजिश का नतीजा थी या धार्मिक कार्यक्रम के आयोजकों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। 
विज्ञापन


भाजपा नेता के समर्थक हैं पांचों
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार पांच व्यक्ति आसनसोल के स्थानीय भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के करीबी समर्थक हैं। भगदड़ उस वक्त मची थी, जब बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी कार्यक्रम से जा चुके थे। भीड़ ने कंबल पाने के लिए मंच की ओर बढ़ना शुरू किया, तभी भगदड़ मच गई थी। इसमें दो महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गई थी। अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उनके जाते ही वहां तैनात पुलिस जवानों को हटा लिया गया इस कारण भगदड़ मची। 

सियासी विवाद बनी भगदड़
यह भगदड़ बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी व विपक्षी भाजपा के बीच सियासी विवाद में बदल गई है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने इसके लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। उधर, पुलिस ने दावा किया कि कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। पुलिस ने हादसे की जांच के लिए एक टीम गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें