फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal : बंगाल में खुल सकता है एक और घोटाला, सीआईडी ने भाजपा विधायक की बेटी से की पूछताछ

Tue, 02 Aug 2022 06:36 AM IST
योगेश साहू एन. अर्जुन, कोलकाता।

सार

West Bengal : आरोपियों की सूची में बांकुड़ा विधायक नीलाद्री शेखर दाना के अलावा बांकुड़ा के सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, राणाघाट के सांसद जगन्नाथ सरकार, चकदा के विधायक बंकिम घोष और आठ भाजपा नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

West Bengal : बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मचा तूफान थमा भी नहीं था कि सीआईडी की एक टीम सोमवार को दूसरी बार बांकुड़ा पहुंची और भाजपा विधायक की बेटी से पूछताछ की। तृणमूल कांग्रेस ने बांकुड़ा के भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना पर अपनी बेटी मैत्री दाना को नदिया जिले के कल्याणी स्थित एम्स में अवैध रूप से नियुक्त कराने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


शिक्षक घोटाले के बाद से सरकार की किरकिरी हुई है। इस मामले में जिस तरह से सीआईडी ने तत्परता दिखाई है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बंगाल में एक और घोटाला खुल सकता है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के दो सांसदों, विधायकों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ एम्स में अवैध रूप से नौकरी दिलाने का आरोप लगा है। इस संबंध में कल्याणी थाने में मामला दर्ज कराया गया था। नीलाद्री खुद एक एडवोकेट हैं। इससे पहले इसी नियुक्ति मामले में भाजपा के विधायक बंकिम घोष के घर जाकर उनकी पुत्रवधु से भी सीआईडी ने पूछताछ की थी। 

सूत्रों की मानें तो भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना ने कथित तौर पर अपनी बेटी मैत्री दाना को कल्याणी एम्स में नौकरी दिलाने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया है। सोमवार को चार सीआईडी अधिकारी विधायक के घर पहुंचे थे। इससे पहले 15 जुलाई को पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन


इन पर भी हैं आरोप
आरोपियों की सूची में बांकुड़ा विधायक नीलाद्री शेखर दाना के अलावा बांकुड़ा के सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, राणाघाट के सांसद जगन्नाथ सरकार, चकदा के विधायक बंकिम घोष और आठ भाजपा नेता शामिल हैं। इनमें बांकुड़ा विधायक नीलाद्री शेखर दाना की बेटी मैत्री दाना और चकदा विधायक बंकिम घोष की बहू अनुसुइया घोष फिलहाल एम्स में कार्यरत हैं। सुभाष सरकार ने कहा था कि कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने अवैध रूप से किसी की नियुक्ति कराई है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें