फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सिलीगुड़ी कॉरिडोर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए युद्धाभ्यास करेगी वायुसेना, सुरक्षा इंतजाम और पुख्ता

Sat, 08 Nov 2025 06:56 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, सिलीगुड़ी।

सार

भारत ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वायुसेना इस संवेदनशील गलियारे के पास युद्धाभ्यास करने जा रही है और इसके लिए नोटम जारी किया गया है। इस दौरान नागरिक उड़ानें रोक दी जाएंगी। यह क्षेत्र नाकुला और दोकलम के पास है, जहां भारत-चीन के बीच पहले भी तनाव रह चुका है।

विज्ञापन
भारतीय वायुसेना - फोटो : IAF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए उठाए गए ताजा कदमों के बीच वायुसेना ने इसी संकरे गलियारे के पास युद्धाभ्यास करने का फैसला किया है। इसके लिए नया नोटम यानी नोटिस टू एयरमेन भी जारी कर दिया गया है। नोटम की अवधि में नागरिक विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे, ताकि वायुसेना की गतिविधियों के लिए पूरा आसमान खाली रहे। खास बात यह है कि वायुसेना की ओर से चुने गए युद्धाभ्यास का यह स्थान साल 2020 में सिक्किम से सटी सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प वाली जगह के बिल्कुल करीब है।

विज्ञापन


यह झड़प उत्तरी सिक्किम के नाकुला सेक्टर में हुई थी। इतना ही नहीं युद्धाभ्यास का यह क्षेत्र भारत, चीन और भूटान के ट्राई जंक्शन इलाके दोकलम के भी एकदम करीब है, जहां 2017 में भारत और चीन के बीच बड़ा सैन्य गतिरोध हुआ था।

ये भी पढ़ें:- Women: किशोरियों के मासिक धर्म पर वैश्विक रिपोर्ट ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव...शर्म नहीं, समझ की जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन


13 से 20 नवंबर के बीच युद्धाभ्यास

जियो इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन के मुताबिक, वायुसेना ने इस इलाके में 13 से 20 नवंबर के बीच युद्धाभ्यास करने का फैसला किया है। एक दूसरा नोटम अरुणाचल प्रदेश सीमा के करीब भी जारी किया गया है। तवांग के करीब यह वही इलाका है जहां भारत और चीन के सैनिकों के बीच दिसंबर, 2022 में झड़प हुई थी। साइमन के मुताबिक, इस इलाके में वायुसेना 13 से 15 नवंबर और इसके बाद दोबारा 17 से 19 नवंबर के बीच युद्धाभ्यास करेगी।

ये भी पढ़ें:- चिंताजनक: सदी के अंत तक 2.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है वैश्विक तापमान, यूएन की रिपोर्ट में चेतावनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें