फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: चुनाव से पहले कोलकाता के पुलिस कमिश्नर बदले, सौमेन मित्रा को मिला जिम्मा

Sat, 06 Feb 2021 08:24 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय - फोटो : WB Police
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले कोलकाता के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। अब इस पद की जिम्मेदारी एडीजी और आईजी पुलिस (ट्रेनिंग) सौमेन मित्रा को दिया गया है। उन्हें अनुज शर्मा की  जगह कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। शर्मा को एडीजी-सीआईडी बनाया गया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को सौमेन मित्रा को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त करने के साथ ही वर्तमान आयुक्त अनुज शर्मा को सीआईडी का अतिरिक्त महानिदेशक बनाया है। सरकार ने एक आदेश में कहा कि जावेद शमीम नए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) होंगे। वह ज्ञानवंत सिंह की जगह लेंगे।

आदेश के अनुसार अजय कुमार बैरकपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय में नए आयुक्त होंगे और सुप्रतिम सरकार विधाननगर पुलिस आयुक्त का पदभार संभालेंगे। मित्रा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) थे जबकि शमीम कोलकाता पुलिस के विशेष आयुक्त प्रथम थे। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।
विज्ञापन

 


चुनाव आयोग ने जताई थी नाराजगी
तय प्रक्रिया के अनुसार चुनाव से पूर्व लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाता है। बीते दिनों चुनाव आयोग की टीम ने पश्चिम बंगाल का दौरा कर राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसमें लंबे समय से एक ही जगह डटे अधिकारियों के तबादले की बात शामिल थी। 

भाजपा ने लगाया था आरोप
कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा के खिलाफ भाजपा समेत विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में काम करने के आरोप लगाए थे।  इन्हीं सब कारणों से शर्मा को हटाया गया है। 

बता दें, अगले कुछ माह में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राज्य में जहां सियासी सरगर्मी तेज है, वहीं प्रशासनिक व चुनावी तैयारी भी शुरू हो गई है। आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता लग जाएगी। उससे पहले ममता सरकार प्रशासनिक जमावट करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें