फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Inaugurates State Office: आप ने बंगाल में कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा- गठबंधन का कोई इरादा नहीं

Sun, 25 Sep 2022 04:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

आप नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी भाजपा मुक्त भारत की शुरुआत करने का प्रयास करेगी। बसु ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी को पहले ही बहुत परेशान कर दिया है। आप केंद्र की इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और पंजाब में अब आम आदमी पार्टी ने बंगाल में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आज कोलकाता में पार्टी के राज्य कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कोलकाता में कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के नेता संजय बोस ने किया। इस मौके पर संजय बोस ने कहा कि हमारी योजना के मुताबिक बंगाल में पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है। संगठन की इसलिए राज्य कार्यालय बनाना बहुत जरूरी हो गया था। संजय बोस ने कहा कि बंगाल में बहुत से लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं और काम करना चाहते हैं। लेकिन इस मामले में एक समस्या थी कि कोई राज्य कार्यालय नहीं था। अब इसका समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) लोगों के उचित शिक्षा और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के अधिकार के लिए लड़ेगी। पार्टी के राज्य प्रभारी संजय बसु ने रविवार को कहा कि आप बंगाल में किसी भी गठबंधन में प्रवेश नहीं करेगी, लेकिन अगले एक साल के दौरान जमीनी स्तर पर अपना आधार मजबूत करने और जनाधार बढ़ाना जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि हम अभी के लिए गठबंधन में प्रवेश करने का इरादा नहीं रखते हैं। हमारी पार्टी की वर्तमान में राज्य के 20 जिलों में ब्लॉक-स्तरीय संगठनात्मक इकाइयां हैं। हम अपने दम पर लड़ाई जारी रखेंगे, राज्य में अपना रास्ता खुद बनाएंगे। हम नहीं करते हैं गठबंधन की राजनीति में विश्वास नहीं करते।
विज्ञापन


आप नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी भाजपा मुक्त भारत की शुरुआत करने का प्रयास करेगी। बसु ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी को पहले ही बहुत परेशान कर दिया है। आप केंद्र की इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करेगी। पार्टी टीएमसी सरकार और उसकी भ्रष्ट प्रथाओं का भी विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें