भाटपारा पुलिस स्टेशन के पास एक घर में बम विस्फोट
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में सोमवार को एक घर मे बम विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटना भाटपारा पुलिस स्टेशन के पास एक घर में हुआ है। बताया जा रहा है कि बम घर में रखा हुआ था जिसमें अचानक विस्फोट हो गया, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने एहतियातन इलाके की घेराबंदी कर दी है।