फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में बवाल: एक और हत्या, भाजपा कार्यकर्ता की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

Sat, 12 Dec 2020 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में राजनीतिक तकरार चरम पर है।

विज्ञापन


यहां कि कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो गई है। आज एक और भाजपा कार्यकर्ता के मारे जाने की खबर है। दरअसल, उत्तर 24 परगना के हलिशहर में शनिवार को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



इस मामले में बंगाल बीजेपी ने ट्वीट कर कहा, 'एक और दिन, एक और हत्या। हलिशहर में कार्यकर्ता सैकत भवाल की टीएमसी के गुंडों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सैकत भवाल पर हमला तब किया गया जब वो पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें