केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के बंगाल दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन शाह ने बीरभूमि में शांति निकेतन स्थित विश्वभारती यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां पर उन्होंने गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अमित शाह ने बीरभूम में बाउल गायक के घर दोपहर का भोजन किया। इस दौरान बाउल गायक ने अमित शाह के सम्मान में शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान अमित शाह ध्यानमग्न होकर कार्यक्रम को एंजॉय करते नजर आए।