फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा: लॉकडाउन करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2020 05:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
हावड़ा में लॉकडाउन करने गई पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था - फोटो : PTI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के कोरोना वायरस रेड जोन में लॉकडाउन लागू करने के लिए गए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में बुधवार को दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों को मंगलवार शाम हावड़ा जिले में लॉकडाउन करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


हावड़ा पुलिस आयुक्त के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत तीन मामले और अन्य दंडात्मक कानून दर्ज किए गए हैं।

बुधवार को दिन के दौरान इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही, क्योंकि पुलिस ने इलाके में बंद को सख्ती से अंजाम देने के लिए सड़कों पर गश्त की।

बता दें कि हावड़ा जिले के टिकियापारा में 'रेड जोन' में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन करने गई पुलिस दल पर लोगों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन


यह घटना मंगलवार शाम को हुई, जब पुलिस का एक गश्ती दल अल्पसंख्यक बहुल इलाके तिकियापारा के बेलिरियस रोड पर पहुंचा, इस दल को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में लोग स्थानीय बाजार में एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं और लॉकडाउन के नियमों और सोलश डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने उन्हें घर लौटने के लिए कहा और इस तरह से विवाद हुआ और मारपीट हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। हमारे दो कर्मचारी घायल हो गए और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।"

हावड़ा को हाल ही में रेड जोन के अंतर्गत आने वाले चार जिलों में से एक घोषित किया गया है। राज्य के कोरोना वायरस के लगभग 75 प्रतिशत मामले इन जिलों से सामने आए हैं। रेड जोन में आने वाले चार जिलों में हावड़ा के साथ कोलकाता, पूर्वी मिदनापुर और उत्तर 24 परगना शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें