फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहराएगा पश्चिम एशिया संकट: इराक में ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई घायल; मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

Fri, 13 Mar 2026 08:51 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष अब और खतरनाक रूप लेता दिख रहा है। इराक के कुर्द क्षेत्र एरबिल में ड्रोन हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए। इस बात की पुष्टि खुद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की। फ्रांसीसी सैनिक वहां अंतरराष्ट्रीय मिशन के तहत इराकी सेना की मदद कर रहे थे।

विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में धधक रहा युद्ध अब खतरनाक रूप से फैलता नजर आ रहा है। लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है। इसी बीच इराक के कुर्द इलाके एरबिल में हुए घातक हमले ने हालात की गंभीरता और बढ़ा दी, जहां एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। इस बात की जानकीरी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए दी। मैक्रों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला अस्वीकार्य है। उन्होंने मृतक सैनिक के परिवार और साथियों के प्रति गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक सैनिक की पहचान फ्रांस के 7वें अल्पाइन शासर बटालियन के वारंट ऑफिसर आर्नॉ फ्रियोन के रूप में हुई है। राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि इस हमले में कई अन्य फ्रांसीसी सैनिक भी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस अपने सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- ईरान की आग लगाने की धमकी से दहला तेल बाजार: ट्रंप भी हो गए सतर्क, सभी देशों को रूसी तेल खरीद पर दी अस्थायी ढील

मैक्रों ने चेतावनी, दिए घातक संकेत
अपने पोस्ट में मैक्रों ने स्पष्ट किया कि फ्रांसीसी सैनिक 2015 से आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं और उनकी मौजूदगी केवल आतंकवाद के खिलाफ अभियान तक सीमित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान में युद्ध या किसी अन्य क्षेत्रीय संघर्ष को इस हमले का औचित्य नहीं बनाया जा सकता।

विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस की प्रतिबद्धता अडिग
राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि फ्रांस ऐसे हमलों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपने सैनिकों के खिलाफ किसी भी हिंसक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई में फ्रांस की प्रतिबद्धता अडिग है और उनकी सेनाएँ पूरी जिम्मेदारी और साहस के साथ मिशन को जारी रखेंगी।

ये भी पढ़ें:- West Asia: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में? एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने की रिपोर्ट

ड्रोन से हमले का दावा, छह सैनिक घायल भी
रिपोर्ट के अनुसार एरबिल में तैनात फ्रांसीसी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में पहले छह फ्रांसीसी सैनिक घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनमें से एक सैनिक की मौत हो गई। एरबिल में फ्रांस के सैनिक एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य मिशन के तहत तैनात हैं। इस मिशन का उद्देश्य इराकी सेना की मदद करना और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ चल रही लड़ाई को मजबूत करना है।

फ्रांस समेत कई देशों की सेनाएं इस मिशन में शामिल
गौरतलब है कि फ्रांस समेत कई देशों की सेनाएं इस बहुराष्ट्रीय मिशन में शामिल हैं। ये सैनिक इराकी सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देने, खुफिया जानकारी साझा करने और आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहयोग करने का काम करते हैं। इस हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। साथ ही घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें