फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: दिल्ली में तेजी से गिर रहा तापमान, इन पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Sat, 24 Dec 2022 08:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार रात 9.40 बजे आईएमडी के अंतिम बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड  में स्थिति खराब हो सकती है।
विज्ञापन
ठंड की दस्तक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।  शुक्रवार रात 9.40 बजे आईएमडी के अंतिम बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड  में स्थिति खराब हो सकती है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। इसी तरह, अगले तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन


दिल्ली में  आज का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर पहुंचा
दिल्ली में सुबह आठ बजे पारा 7  डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक गिरकर आ गया है जबकि न्यूनतम पांच डिग्री पर पहुंच गया है। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे। दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे पालम में 200 मीटर और सफदरजंग में 500 मीटर की न्यूनतम दृश्यता के साथ मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर थी।

अगले पांच दिनों तक इन पांच राज्यों में शीतलहर का प्रकोप
देश में 25 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, बिहार में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी। 
  • आइए जानतें हैं सात प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 6 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 9 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
पटना 12 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शिमला -3 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
देहरादून 8 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
मसूरी 1 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर -2 डिग्री सेल्सियस  12 डिग्री सेल्सियस
ठंड के मौसम में इन राज्यों में  बारिश के आसार
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें