फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: केरल-तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिण दोआब में गिरेगा तापमान

Sat, 02 Nov 2024 03:56 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिण दोआब क्षेत्र में तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे की अवधि में भारी बारिश को लेकर सतर्क किया है।
विज्ञापन
बारिश और तापमान को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24-48 घंटे की अवधि दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए खास तौर पर संवेदनशील रहेंगे। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दो नवंबर को केरल, पुदुचेरी के माहे जिले और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। मन्नार की खाड़ी के क्षेत्र में गहरे परिसंचरण के कारण दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और तमिलनाडु के दक्षिणी क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश हुई। 
विज्ञापन


अगले 2-3 दिनों तक तमिलनाडु और केरल में भारी वर्षा का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा, हमें भारी वर्षा की रिपोर्ट मिली है। मुख्य रूप से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और तमिलनाडु में बारिश के आसार हैं। देश के बाकी हिस्सों में भारी वर्षा के संकेत नहीं हैं। अभी तक ऐसी कोई सूचना भी सामने नहीं आई है। अगले 2-3 दिनों तक तमिलनाडु और केरल में भारी वर्षा की आशंका है।


इन राज्यों में तापमान में गिरावट की संभावना
सोमा सेन रॉय ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्से में मौसम साफ रहेगा। तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में नदियों के बीच या आसपास बसे दोआब क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है... राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिण दोआब क्षेत्र में कुल तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक है। रविवार सुबह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। अलग-अलग स्थानों पर तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने इस हफ्ते के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया
नवंबर के पहले हफ्ते में मौसम संबंधी चेतावनी जारी कर मौसम विभाग ने कहा, 1 नवंबर को तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आएगी। 3-7 नवंबर के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है
आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने 03-07 नवंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने और अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी है।

सुरक्षित रहने के लिए मौसम विभाग ने जारी किया परामर्श
आईएमडी की एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर संभव हो तो किसी भी यात्रा से बचें, बच्चों और जानवरों को घर के अंदर रखें और घरों की छतों पर रखी किसी भी ढीली लकड़ी या नुकसान पहुंचाने वाली वस्तु को हटा दें जिससे दुर्घटना हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि घर के बाहर रहने की सूरत में धातु की संरचनाओं और बिजली से जुड़ी वस्तुओं से दूर रहें। फोन और बिजली के तार, धातु की बाड़, पेड़ों आदि सहित सभी सुचालक वस्तुओं से दूर रहें। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें