मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है। गुरुवार को केरल में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही नजरें इस बात पर भी थीं कि दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों में गर्मी से निजात कब मिलेगी। इस पहलू पर मौसम विभाग ने कहा, आने वाले दो-चार दिनों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इस अनुमान के करीब दो घंटे बाद ही दिल्ली-एनसीआर में दोपहर करीब 2.30 बजे से ही मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई।
केरल के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्टSTORY | Southwest monsoon arrives in Kerala: IMD
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
The southwest monsoon set over Kerala on Thursday, according to the India Meteorological Department (IMD).
Typically, the monsoon arrives in Kerala around June 1, which marks the beginning of the Southwest monsoon season… pic.twitter.com/n9TyP4vgPv
मानसून की दस्तक से पहले मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार सुबह तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए तीन घंटे तक प्रभावी रहेगा। मौसम एजेंसी ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें- UP: आज से प्रदेश में सक्रिय होगा एक और विक्षोभ, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी; ये हैं पूर्वानुमान
हवा की गति और बारिश की मात्रा पर IMD क्या बोला?
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बादलों की गरज के दौरान सतह पर हवा की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान है। इन जिलों में भी हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। आईएमडी ने पहले गुरुवार के लिए आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऑरेंज अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होता है।
कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
एपीएसडीएमए के निदेशक प्रखर जैन के मुताबिक, विदर्भ से तमिलनाडु तक फैली द्रोणिका के प्रभाव से कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जैन ने लोगों को लू से सावधान रहने, पर्याप्त पानी पीने और गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी।