फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: UP-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड-धुंध, मध्य भारत में 2-4 डिग्री तक गिरेगा पारा

Fri, 23 Dec 2022 08:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब, हरियाणा,  दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान चार से  तीन डिग्री तक जाने की संभावना है।
विज्ञापन
सर्दी का सितम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति और बारिश के बीच देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ मध्य भारत और महाराष्ट्र के तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब, हरियाणा,  दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इन राज्यों में तापमान भी तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री पर पहुंच सकता है।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हिमपात के साथ-साथ बारिश की संभावना है। हिमालयी इलाकों में तो तापमान गिरकर माइनस में चला गया है। कई जगहों पर लोगों को पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है क्योंकि पानी बर्फ बन गया है। इन राज्यों के अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा  में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

अगले पांच दिनों तक इन पांच राज्यों में शीतलहर का प्रकोप
देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी। 
विज्ञापन


क्रिसमस पर कंपकंपी छुड़ाएगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि क्रिसमस पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जिससे दिन का पारा गिरेगा, इससे लोगों को कंपकंपाती ठंड और ठिठुरन का अहसास होगा। ज्यादा होने से गहरी धुंध पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 

दिल्ली का अधिकतम तापमान भी गिरा
दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।
  • आइए जानतें हैं सात प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 6 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 13 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
पटना 12 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शिमला -3 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस
देहरादून 8 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस
मसूरी -3 डिग्री सेल्सियस  7 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर -2 डिग्री सेल्सियस  9 डिग्री सेल्सियस

यातायात व्यवस्था प्रभावित
उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकतर राज्य कोहरे की मार झेल रहे हैं। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक बुरा असर रेलवे पर पड़ रहा है जिसके चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें