भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार से पूर्वोत्तर असम तक निचले क्षोभमंडल में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
कश्मीर : गांदरबल में हिमस्खलन का खतरा
श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 19 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दो का मार्ग बदला गया है। घाटी में कई हिस्सों में खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रशासन ने अगले 24 घंटों के दौरान गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन की आशंका जताई है।
इसे भी पढ़ें- Earthquake: म्यांमार में देर रात फिर लगे भूकंप के झटके; अब तक 154 लोगों की मौत; भारत भेज रहा राहत सामग्री
पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों और उत्तर प्रदेश में तूफानी और तेज हवाएं चलीं। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।
संबंधित वीडियो
इसे भी पढ़ें- Solar Eclipse: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, 81.4 करोड़ से अधिक लोग देख सकेंगे, जानें भारत में दिखेगा या नहीं