फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पारा 45 डिग्री पार; दो दिन बाद हो सकती है हल्की बारिश

Mon, 17 Jun 2024 06:23 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो

सार

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रचंड गर्मी अभी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली को 17 जून और यूपी के अधिकांश हिस्सों को 17-18 जून तक इसी तरह सताएगी।  
विज्ञापन
कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के करीब एक दर्जन राज्य भीषण गर्मी और लू से बेहाल हैं और फिलहाल उन्हें कोई खास राहत मिलती भी नहीं दिख रही। दिल्ली में रविवार को पारा 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। वहीं, यूपी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन बाद हल्की-फुल्की बारिश से इन राज्यों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रचंड गर्मी अभी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली को 17 जून और यूपी के अधिकांश हिस्सों को 17-18 जून तक इसी तरह सताएगी। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में अगले एक-दो दिन कमोबेश यही स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अभी रात के तापमान में भी कोई खास कमी आने के आसार नहीं हैं।

अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर में झमाझम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरपूर्वी असम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग चक्रवाती प्रसार सक्रिय हैं जिसकी वजह से पूर्वोत्तर के अधिकांश इलाकों में अगले पांच दिनों में झमाझम बारिश हो सकती है। खासकर असम और मेघालय, अरुणाचल में भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान गरज, चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


यूपी के 10 शहर 46 डिग्री पार
 
शहर तापमान
प्रयागराज 47.6
झांसी   47.1
कानपुर 46.8
वाराणसी  46.8
आगरा 46.5
सुल्तानपुर 46.4
फतेहपुर 46.2
हमीरपुर 46.2
बाराबंकी 46.0
रायबरेली 46.0
विज्ञापन

पंजाब में समराला 47.2 डिग्री
भीषण गर्मी के चलते पंजाब के तीन शहरों का तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा। समराला में पारा 47.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें