आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसा ही हो सकता है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में भी आज गरज के साथ बारिश, तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं कल और परसों पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर लू चल सकती है।
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है, जो ओडिशा, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्से, पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर रहा है।
तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों के लिए चक्रवाती तूफान के लिए अलर्ट
इस बीच, तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों के लिए चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते बंदरगाहों पर चक्रवात चेतावनी संकेत जारी करने की सलाह दी है। चक्रवात चेतावनी संख्या 1 को 7 बंदरगाहों पर जारी किया गया है, जिनमें चेन्नई, कुड्डालोर, नागापट्टिनम, एन्नोर, कट्टुपल्ली, पुडुचेरी और कराईकल शामिल हैं, जबकि चक्रवात चेतावनी संख्या 3 को पंबन और तूतीकोरिन बंदरगाहों पर जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें- TMC Targeted PM Modi: 'अगर हिम्मत है, तो कल चुनाव में उतरें', CM ममता ने PM मोदी को दी चुनौती; ये बात भी कही
अगले 2-3 दिनों में केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र में ऐसा रहेगा मौसम
वहीं, मौसम विभाग ने केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर तेज पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इनके प्रभाव से, 29 और 30 मई 2025 को केरल में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा से लेकर बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 31 मई, 1 और 2 जून 2025 को केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। केरल के आठ जिलों, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के छह जिलों, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Alert: दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी के बाद तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कर्नाटक में बारिश जारी
इस बीच कर्नाटक के कलबुर्गी में लगातार बारिश जारी है।