देशभर में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान भी जारी किया है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने अगले 2 दिनों के लिए बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
केएसएनडीएमसी ने 19 सितंबर तक अगले 24 घंटों के लिए बंगलूरू शहरी, कोलार, चिक्काबल्लपुरा, तुमकुरु, दावणगेरे और चित्रदुर्ग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा बिदर, कलबुर्गी, रायचूर, यादगीर, कोप्पला, बेलागवी, बागलकोट, गडग, धारवाड़, विजयवाड़ा और बेल्लारी जिलों में अलग-अलग अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बहुत भारी बारिश हो सकती है।