फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather today: उत्तर भारत में हाड़ कंपाती ठंड, दिल्ली में पारा 5.8 डिग्री पर पहुंचा

Thu, 26 Dec 2019 12:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नारनौल 3.2 डिग्री व राजस्थान में सीकर 2.5 डिग्री पर सबसे ठंडा  
  • इस हफ्ते के अंत तक राजधानी का तापमान 4 डिग्री तक पहुंचेगा
  • उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से बुधवार को घने कोहरे से ढके रहे
विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में गुरुवार की सुबह 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बेहद सर्द रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री के इर्दगिर्द बना रह सकता है। आर्द्रता का स्तर 97 फीसद रहा।

विज्ञापन


शहर में सुबह के वक्त कोहरा छाया हुआ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण 25 से अधिक रेलगाड़ियां दो घंटे से साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही हैं।

लखनऊः न्यूनतम पारा @5.1 डिग्री

लखनऊ मंगलवार रात घने कोहरे में डूबी रही, वहीं बुधवार सुबह भी लोगों को राहत नहीं मिली। बुधवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 5.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। राजधानी बुधवार को प्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहरों में शामिल रही। फतेहगढ़, कानपुर, बरेली, बहराइच में न्यूनतम पारा 4 से 6 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।  

कोहरे से 25 मीटर के आगे देखना हुआ मुश्किल  

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से बुधवार को घने कोहरे से ढके रहे और लखनऊ, बहराइच, चुरू और डिबरूगढ़ में सुबह 5:30 बजे 25 मीटर के बाद कुछ दिख नहीं रहा था। वहीं पटियाला, चंडीगढ़, देहरादून, ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतर इलाकों में दृश्यता 200 मीटर से कम रही।  

दो दिनों तक सताएगी सर्दी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में सर्दी का सितम बढ़ेगा। पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं से उत्तर भारत समेत बिहार, राजस्थान और मध्य मैदानों में कंपकंपी बढ़ेगी।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला

बर्फबारी और रामबन में भूस्खलन के चलते बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे बुधवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। हाईवे बंद होने से यहां 4500 वाहन करीब 24 घंटे से जाम में फंसे थे। आईजी ट्रैफिक अलोक कुमार ने बताया कि पहले फंसे हुए वाहनों को निकाला जाएगा बाद में अन्य वाहनों को रास्ता दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें