फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हिमपात-मैदान में बारिश; अगले दो दिनों तक बरसात के आसार

Thu, 19 Feb 2026 04:33 AM IST
लव गौर अमर उजाला नेटवर्क

सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम अस्थिर बना रह सकता है और कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड में 19 फरवरी को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली की सड़कों पर बारिश से बचने की कोशिश करते लोग। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे मैदानी राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। बुधवार तड़के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन


कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम अस्थिर बना रह सकता है और कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवा के झोंके के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभमंडल स्तर पर भी चक्रवात के रूप में हवाएं चल रही हैं, वहीं पूर्वी मध्य अरब सागर से लेकर मध्य प्रदेश तक, गुजरात और दक्षिणपूर्वी राजस्थान से होते हुए एक निम्न दबाव का क्षेत्र फैला हुआ है।

उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी
आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड में 19 फरवरी को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन


ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश, तेज हवाएं भी चलीं
इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और उत्तराखंड में बुधवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई और कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी गुजरात में भी गरज के साथ बारिश हुई और हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। आईएमडी ने पहले ही हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

शिमला में हुई बूंदाबांदी चोटियों पर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों दिन भर बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में कई जगह सुबह बादल छाए रहे लेकिन शाम चार बजे के बाद रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल, कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई।
22 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 23 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

समुद्री इलाकों में तूफानी हालात, मछुआरों को चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास बने कम दबाव क्षेत्र के कारण समुद्री इलाकों में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी गरज के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अनुमान है। आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है।

तापमान में बना रहेगा उतार-चढ़ाव
  • आईएमडी ने अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।
  • अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है
  • जबकि अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
  • अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
  • गुजरात में अगले तीन दिनों के दौरान न्यनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
  • मध्य भारत में पांच दिन बाद अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Weather: बूंदाबांदी से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, 10 डिग्री तक गिरा पारा; फिर बारिश के आसार
विज्ञापन


पूर्वी भारत में कोहरे की दस्तक
ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने की अपील की है।

अन्य वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें