स्काई मेट वेदर ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य भारत में 24 घंटों के बाद बारिश होने और गरज के साथ बौछारें बढ़ने की संभावना है। इस दौरान बाल्टिस्तान, गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
राजधानी दिल्ली में रहेगा बादलों को डेरा
देश की राजधानी दिल्ली में आज शाम मौसम बदल सकता है। देर शाम दिल्ली में बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश होने की आज कोई संभावना नहीं है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहेगा।