फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast Today: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार, गर्मी से मिल सकती है राहत

Tue, 18 Apr 2023 06:16 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से लेकर गुरुवार तक हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे झुलसा लेने वाली गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान तीन डिग्री तक गिरने के आसार है। बीते एक सप्ताह से सूरज आग बरसा रहा है। इस कारण से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। सोमवार को 40.6 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से लेकर गुरुवार तक हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। 23 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 15 अप्रैल को तापमान 40.5 व 16 अप्रैल को 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दो दिन में 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
अप्रैल में गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-मध्य व पश्चिम भारत में अगले दो दिन में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कई क्षेत्रों में लू के हालात बनेंगे। हालांकि, दिल्ली में बुधवार से बादल और हल्की बरसात गर्मी से कुछ राहत दे सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 18 और 19 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति रहेगी। पश्चिम बंगाल और बिहार में भी लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन


और चढ़ेगा पारा
उत्तर और पश्चिम के कुछ हिस्सों में बारिश होने पर भले ही गर्मी से कुछ निजात मिले, लेकिन इसके बाद पारा फिर तेजी से चढ़ेगा। इससे लू के आसार हैं।

बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले पांच दिनों में उत्तर व पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में बारिश का भी अनुमान है। 18 से 20 अप्रैल के बीच यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। 18 अप्रैल को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में, 18 व 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश  और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि का भी अनुमान है।

महाराष्ट्र में लू से दो और की मौत
नवी मुंबई में रविवार को खुले मैदान में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार समारोह में तेज धूप की चपेट में आए दो और लोगों की सोमवार को मौत हो गई। इस मामले में अब तक 13 की मौत हो चुकी है। 18 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें