गौतमबुद्धनगर ज़िले में भारी बारिश और जलभराव के कारण प्राथमिक और उच्च विद्यालय कल बंद रहेंगे। यूपी जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किए।
राजस्थान में कई जिलों में कल से बारिश हो रही है। जयपुर, अलवर, कोटा, सीकर, चूरू जिले में शुक्रवार को सुबह से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है।
खराब मौसम के कारण 24 सितंबर को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड समारोह नहीं होगा। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हर शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला समारोह कल (24 सितंबर, 2022) खराब मौसम के कारण नहीं होगा।
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अब भी बारिश का दौर जारी है। गाजियाबाद के कई इलाकों में भी लगातर बारिश हो रही है और जगह-जगह जलजमाव की स्थिति है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में कल येलो अलर्ट की चेतावनी दी है, वहीं उत्तराखंड में आगामी दो दिनों के लिए बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया। वहीं भारी बारिश के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने भी आगामी दो दिनों के लिए उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी छिटपुट भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि 23 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश व दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न स्तर पर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण दिल्ली-एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश रिकॉर्ड हो रही है। अगले 24 घंटे में भी इस स्थिति के बने रहने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त और त्रस्त कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि मानसून जाने वाला है और एनसीआर से बरसाती बादल जाने का नाम नहीं ले रहे। सवाल है कि आखिर इस समय इतनी बारिश क्यों हो रही है और ऐसा कब तक चलने वाला है। मौसम विभाग ने इस असमय बरसात का कारण बताया है और साथ ही चेतावनी के तौर पर यह भी जानकारी दी है कि अभी कम से कम आज तो बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया।
बारिश के कारण शामली जिले की तीनों तहसीलों की अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुक्रवार को रोक दी गई। अब यह भर्ती 11 अक्तूबर को कराई जाएगी। खराब मौसम को देखते हुए सेना के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं को देर रात प्रवेश दिया गया था, लेकिन रात में और सुबह बारिश नहीं रुकने के कारण भर्ती प्रक्रिया रोकनी पड़ी।
दिल्ली में लगातार बारिश के बाद कई मार्गों पर ट्रैफिक जाम।
राजस्थान में विदाई से पहले मानसून प्रदेश को तरबतर करने में लगा हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी है, लेकिन पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश का असर बना हुआ है। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। साथ ही रिमझिम फुहारें मौसम का मिजाज बदलने के साथ प्रदेशवासियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है, इस लो-प्रेशर सिस्टम का असर राजस्थान में आज भी बना रहेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में आज तेज बारिश के आसार हैं। जयपुर, अजमेर ,झुंझुनू, सीकर, टोंक, अलवर, दौसा, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, झालावाड़ और चूरू जिले व आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
छतरपुर जिले के गौरिहार तहसील अंतर्गत गौरिहार-सरवई मार्ग पर कुशियार नदी के उफान पर होने की वजह से आवागमन अवरूद्ध हो गया है। पानी नदी के रिपटे के ऊपर से जा रहा है, जिसकी वजह से गौरिहार-सरवई मार्ग अवरूद्ध है और सैकड़ों लोग परेशान हैं।
बिहार में भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के 11 जिलों में बारिश के आसार हैं। पटना, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई और बांका में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
गुरुग्राम में लगातार बारिश के बाद भीषण जलजमाव