ठंड की विदाई व गर्मी की दस्तक के बीच देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सिस्टम बनने जा रहा है। इसके कारण राजस्थान और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आज छुटपुट वर्षा हो सकती है।
यहां पड़ेगी बर्फ
देश के पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होती रहेगी। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, जम्मू का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। श्रीनगर में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।