फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में बारिश के बाद मौसम ने ली करवट, ठंड में इजाफा, प्रदूषण में मामूली कमी

Wed, 14 Nov 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

बारिश की फुहारों से साथ दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव आया है। बारिश होने से मौसम में ठंड तो बढ़ी है, कयास लगाए जा रहे हैं कि बारिश के बाद ठंड और तेजी से बढ़ेगी। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश फुहारों के रूप में अब भी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण की स्थिति में मामूली सुधार

हल्की बारिश ने प्रदूषण की आंच को भी थोड़ा ही सही लेकिन मद्धम जरूर किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 का स्तर 140 रहा वहीं पीएम 10 का स्तर 232 रहा। सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली के 14 इलाकों में वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब' और 20 इलाकों में 'खराब' रही।
 
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में है। दिवाली के बाद से हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' और 'बहुत खराब' के बीच बनी है। सीपीसीबी के मुताबिक बारिश के कारण वायु की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है। एक-दो दिन की और बारिश प्रदूषण के स्तर को कम कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें