फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में मानसून जैसे हालात: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से देशभर में बदला मिजाज; रबी की फसलों को भारी नुकसान

Sat, 21 Mar 2026 04:51 AM IST
Shivam Garg अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मार्च में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान ने देशभर में मौसम का मिजाज बदल दिया है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च के महीने में ही देश के कई हिस्सों में मौसम ने मानसून जैसा रूप ले लिया है। पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवाओं के चक्रवाती प्रसार और उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम के संयुक्त प्रभाव से उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण तक बारिश, तेज हवाएं, आंधी-तूफान, वज्रपात और ओलावृष्टि का दौर सक्रिय हो गया है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से हुई बेमौसम बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि ने कृषि और बागवानी के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा से गेहूं की खड़ी फसल कई स्थानों पर गिर गई है। मसूर और चने की तैयार फसल में नमी से दाना काला पड़ने और फलियों के चटकने का डर है। उत्तर भारत के मौसम में सबसे तीखा बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का खतरा भी बना हुआ है, जो विशेष रूप से रबी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

तापमान में गिरावट, अस्थायी ठंडक
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे अस्थायी ठंडक महसूस होगी। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान के फिर से बढ़ने के संकेत हैं। 19 मार्च को झारखंड के डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहाड़ों में जोरदार बर्फबारी, ओलावृष्टि के साथ हवाओं ने भी किया परेशान
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का असर और अधिक तीव्र रूप में देखने को मिला है। इन राज्यों में भारी बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई है। यहां के 10 हाईवे बंद हैं। उत्तराखंड में तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ हवाओं की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे जनजीवन बाधित हुआ । वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें