फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert : पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी

Thu, 22 Oct 2020 07:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

इस समय प्रशांत महासागर में बन रहे चक्रवाती प्रणाली के चलते देश में इसका असर तेज बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए 22 से 23 अक्तूबर के दौरान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन में कहा गया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है, जिसके चक्रवात में बदलने का अनुमान है। इससे क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होन की संभावना है। यह चक्रवात सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपूपारा के बीच के क्षेत्र को 23 अक्तूबर को पार कर जाएगा। इससे पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 22 और 23 अक्तूबर को मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा हो सकती है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
मौसम विभाग के अनुमान जारी करने के बाद प्रशासन ने 22 से 24 अक्तूबर तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही जो लोग अभी समुद्र में मछली पकड़ने गए हुए हैं, उनसे जल्द से जल्द लौटने की अपील की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें