फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवट लेगा मौसम: 26 से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम में चढ़ेगा पारा

Wed, 25 Feb 2026 05:04 AM IST
लव गौर अमर उजाला नेटवर्क

सार

Weather News Today: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से राहत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


भारी बारिश या व्यापक बर्फबारी की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर प्रकृति का होगा, इसलिए भारी बारिश या व्यापक बर्फबारी की संभावना नहीं है। उत्तराखंड में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जैसे ऊंचाई वाले जिलों में 3000 मीटर से ऊपर हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और देहरादून जैसे मैदानी इलाकों में धूप के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। 25 फरवरी से पूरे राज्य में मौसम साफ रहने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला, मनाली और धर्मशाला में दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस की गई। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान छह से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि निचले इलाकों में यह 28 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


पूर्वी और मध्य भारत में बारिश-आंधी की संभावना
25 फरवरी को ओडिशा, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 25 और 26 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें