फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी सरकार बनी तो बाबा रामदेव की जमीन की होगी जांच: मायावती

Sat, 03 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा है कि अगर उनकी सरकार आई तो अखिलेश सरकार की ओर से बाबा रामदेव को फूड पार्क के लिए जमीन देने के फैसले की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार कई विवादित आर्थिक फैसले ले रही है। उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद वह बाबा रामदेव समेत अन्य कई मामलों की भी जांच करवाएगी। 
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अखिलेश सरकार मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन ट्रायल रन के आधार पर कर रही है। जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय ही इसकी रूपरेखा बनी थी। अखिलेश सरकार ज्यादा जल्दबाजी में है। इस सरकार को एहसास हो गया है कि वह दोबारा सत्ता में नहीं आयेगी इसलिए जल्दबाजी में उद्घाटन कर रही है।

उन्होंने कहा कि सपा का घमासान थमने वाला नहीं है। मुस्लिम वर्ग के लोगों को सपा को वोट नहीं देना चाहिए। अगर सपा को वोट जाएगा तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। सपा सत्ता में नहीं आने वाले। मुलायम परिवार में लड़ाई अंदर ही अंदर बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 
विज्ञापन


साथ ही, बुआ और बबुआ की लड़ाई में आजम खां की विवादित टिपप्णी पर मायावती ने पलटवार किया। उन्होंने कहा आजम खान खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेइज्जती कर रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सबसे पहले मायावती को बुआ कहते हुए बुआ ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन कहकर चुटकी ली थी। इसके जवाब में मायावती ने उन्हें बबुआ सीएम कहा था। वहीं बृहस्पतिवार को आजम खान ने कह दिया कि जो लोग बबुआ कह रहे हैं वे गोदी में बैठा ले। शुक्रवार को संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने कहा कि आजम खां अपनी सरकार वरिष्ठ मंत्री हैं। उन्होंने ऐसी टिप्पणी कर सरकार के बबुआ सीएम की तारीफ नहीं बल्कि और ज्यादा बेइज्जती कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें