फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: 'हमें अपने दम पर लड़नी होगी पाकिस्तान से लड़ाई', बढ़ते तनाव के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह

Mon, 05 May 2025 09:17 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान में पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि हमें अपने दम पर लड़ाई लड़नी होगी। इसके लिए क्षमता, इरादा, राजनीतिक इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय इच्छाशक्ति की जरूरत है। विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने कहा कि स्थिति इस हद तक बिगड़ चुकी है कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के शहरों पर मिसाइलें गिराने लगे तो दोनों देश असुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर के लोगों में आक्रोश है। लोग पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पहलगाम हमले का जवाब देने के लिए भारत ने भी तैयारी कर ली है। सेनाएं अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान से लड़ाई हमें अपने दम पर लड़नी होगी। लोगों के मूड के आधार पर पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


पाकिस्तान में पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है। पहला गति, दूसरा आश्चर्य और तीसरा गोपनीयता। इस वक्त समय चुनने का मुद्दा अहम है और इसे जनता के मूड से तय नहीं किया जाना चाहिए। 

2017 से 2020 तक पाकिस्तान में भारतीय मिशन का नेतृत्व कर चुके बिसारिया ने कहा कि हमें अपने दम पर लड़ाई लड़नी होगी। जब आप आगे बढ़ते हैं, तो आपको सबसे खराब स्थिति के लिए भी तैयार रहना होगा। आप पूर्ण पैमाने पर युद्ध भी लड़ सकते हैं। ऐसा करने में सक्षम होने के लिए आपके पास क्षमता, इरादा, राजनीतिक इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय इच्छाशक्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत को दोषी बताने के हर झूठ का पर्दाफाश... हताशा में दुष्प्रचार, फैला रहा मनगढ़ंत कहानियां

युद्ध की भारी कीमत चुकानी होगी
सामरिक मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने कहा कि स्थिति इस हद तक बिगड़ चुकी है कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के शहरों पर मिसाइलें गिराने लगे तो दोनों देश असुरक्षित हो जाएंगे। इसलिए जरूरी है  हम अपने लोगों को इस बात के लिए तैयार करें कि किसी भी कार्रवाई से भारी लागत और जोखिम जुड़े हैं। यदि एक-दूसरे के शहरों पर मिसाइलों की बौछार होगी, तो यदि इस्लामाबाद और लाहौर असुरक्षित हैं, तो दिल्ली भी असुरक्षित है।

रूसी हमारे पक्ष में नहीं
उन्होंने कहा कि रूसी वास्तव में हमारे पक्ष में नहीं हैं। हम रूस, रूस, रूस करते रहते हैं। अगर कल को हमारा चीन से झगड़ा होता है तो क्या रूसी हमारे साथ खड़े होंगे। जब वे पाकिस्तान के मामले में हमारे साथ खड़े नहीं हुए तो चीन के मामले में क्या ही खड़े होंगे?

प्रतिबंध लगाने का फैसला सही
सुशांत सरीन ने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी चैनलों और क्रिएटर्स के यूट्यूब हैंडल पर प्रतिबंध लगाकर सही किया है। उन्हें भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने और उससे लाभ कमाने के लिए भारतीय बाजार का उपयोग करने की अनुमति देना ठीक नहीं है। यह आय के स्रोत पर सूक्ष्म रूप से प्रहार है। आप मेरे बाजार का उपयोग करके मेरे खिलाफ जहरीला प्रचार करने और उससे लाभ कमाने की कोशिश नहीं कर सकते। मैं इसकी अनुमति नहीं दूंगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक दशक में तिहाई हुए आतंकी हमले; कश्मीर घाटी में अब भी बदलाव का इंतजार, आत्मसमर्पण कम

पाकिस्तान के पास महज चार दिन का गोला-बारूद
भारत के साथ बढ़े तनाव और युद्ध की तैयारियों के बीच सामने आया है कि पाकिस्तानी सेना गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रही है। पाकिस्तान की युद्ध क्षमता केवल चार दिनों तक चलने वाली है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन और इस्राइल के साथ हुए सौदों के कारण पाकिस्तान का युद्ध भंडार खत्म हो गया है। सूत्र बताते हैं कि गोला बारूद की आपूर्ति करने वाली पाकिस्तान आयुध फैक्टरीज (पीओएफ) गोला-बारूद की आपूर्ति बढ़ाने के लिए काम रही है। बताया जा रहा है कि घटती आपूर्ति के कारण पाकिस्तान का गोला-बारूद भंडार केवल 96 घंटे के उच्च तीव्रता वाले संघर्ष को झेलने में सक्षम है। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के पास अपने M109 हॉवित्जर के लिए 155 मिमी के गोले या BM-21 सिस्टम के लिए 122 मिमी के रॉकेट पर्याप्त नहीं हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें