फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद निकाय चुनाव: जनादेश से आहत ओवैसी, बोले- कल से ही काम शुरू, भाजपा से लोकतांत्रिक तरीकों से लड़ेंगे

Fri, 04 Dec 2020 10:48 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 44 सीट दर्ज करने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि, मैंने सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों से बात की है और उन्हें कल से ही अपना काम शुरू करने के लिए कह दिया है। ओवैसी ने आगे कहा कि हम भाजपा के साथ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे। हमें भरोसा है कि तेलंगाना के लोग राज्य में अपने पदचिन्हों का विस्तार करने से भाजपा को रोकेंगे।

विज्ञापन

 


नतीजों से खुश नड्डा ने साधा निशाना
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी के लिए ऐतिहासिक परिणाम पीएम मोदी के प्रति लोगों के असमान समर्थन को दर्शाता है। हैदराबाद के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव (2023) के परिणाम क्या होंगे। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि तेलंगाना के लोगों ने भ्रष्ट केसीआर सरकार को अलविदा कहने का फैसला किया है।

मुझे उलाहना दी गई थी: जेपी नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब चुनाव चल रहे थे तो मुझे उलाहना दी गई थी कि गली के चुनाव में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष आया है और उस समय भी हमने कहा था कि ये एक तरीके से हैदराबाद की जनता का निरादर है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में टीआरएस ने 55 सीटों के साथ जीत दर्ज की है। भाजपा 48 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। ओवैसी की पार्टी एआईएसआईएम को 44 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस दो सीटों के साथ चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें