फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP पर अन्ना का हमला, बोले- राजनीतिक पार्टियों से देश चलता तो आज ये हालत नहीं होती

Fri, 19 Jan 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार (19 जनवरी) को आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य करार दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल  और उनकी पार्टी को लेकर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मेरे और अरविन्द केजरीवाल के रास्ते तब ही अलग हो गए थे, जब उन्होंने राजनीतिक पार्टी बना ली थी। अन्ना ने आगे एक सवाल के जवाब में निराशा जताते हुए कहा कि अगर राजनीतिक पार्टियों से देश चलता तो आजादी के 70 साल बाद भी ये हालत नहीं होती।  

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने हाईकोर्ट का रुख किया। आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों की सदस्यता बचाने के लिए चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी को राहत देने से इनकार कर द‌िया। अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें