फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने उर्जित पटेल को इस्तीफे के लिए नहीं कहा : वित्त मंत्री अरुण जेटली

Tue, 18 Dec 2018 02:37 PM IST
Trainee Trainee भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने कभी भी उर्जित पटेल से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर पद से इस्तीफा देने की मांग नहीं की।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से आरबीआई और सरकार के बीच नकदी समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर तनातनी चल रही है। जेटली ने टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि सरकार को चालू वित्त वर्ष के दौरान आरबीआई के आरक्षित पूंजी भंडार से एक फूटी कौड़ी की आवश्यकता नहीं है।

उर्जित पटेल के इस्तीफे को लेकर सरकार की आलोचना पर जवाब देते हुये वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बैंक के आरक्षित कोष के आकार जैसे मुद्दों पर आरबीआई के निदेशक मंडल की बैठक में सौहार्दपूर्ण चर्चा हुयी। जेटली ने कहा कि सरकार ने कभी पटेल से इस्तीफा देने के लिये नहीं कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उर्जित पटेल के अचानक आईबीआई गर्वनर के पद से इस्तीफा देने के बाद सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास को नया गवर्नर बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें