पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घंटी बजने ही वाली है। इस दौरान भाजपा और टीएमसी में जोरदार टक्कर देखी जा रही है। वहीं ममता बनर्जी और अमित शाह ने बंगाल में रोड शो भी किए। साथ ही ममता बनर्जी ने अपनी जान को खतरा भी बताया।
पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि अगर ममता बनर्जी हत्या किए जाने से आशंकित हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री को पत्र लिखना होगा और केंद्रीय एजेंसी सुरक्षा कवर प्राप्त करना होगा। हम नहीं चाहते कि उनके भतीजे की बंगाल के लोगों से सहानुभूति पाने के लिए उनकी हत्या हो।