फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम राजनीतिक विचारधारा के आधार पर नीतियां लागू नहीं करते: ट्विटर

Fri, 08 Feb 2019 07:05 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
TWitter BUG
विज्ञापन
देश में राजनीतिक तौर पर पक्षपाती रवैये के आरोपों को खारिज  करते हुए  सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने शु्क्रवार को कहा कि उसकी नीतियां कभी राजनीतिक विचारधारा पर आधारित नहीं होतीं। ट्विटर ने कहा कि कंपनी राजनीतिक विचार या विचारों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं करती और न ही राजनीतिक विचारधारा के हिसाब से कोई कदम उठाती है। भारत को ट्विटर अपने सबसे बड़े बाजारों में मानती है।  कंपनी का यह बयान ऐसे समय आया है कि जबकि सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति ने ट्विटर के अधिकारियों को 11 फरवरी को उसके समक्ष पेश होने को कहा है। नागरिकों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अधिकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर ट्विटर के अधिकरियों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


ट्विटर ने बयान में कहा, ‘‘हाल के सप्ताहों में ट्विटर और राजनीतिक विचारधारा को लेकर काफी बहस हुई है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ट्विटर ऐसा मंच है जहां विभिन्न क्षेत्रों की आवाजें देखी सुनी जा सकती हैं। हम मुक्तता, पारदर्शिता तथा किसी तरह का भेदभाव नहीं करने वाले सिद्धान्तों को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’ 

दक्षिणपंथी संगठन ‘यूथ फॉर सोशल मीडिया डेमोक्रेसी’ ने हाल में ट्विटर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि उसका रुख दक्षिणपंथी विरोध का है और वह उनके खातों को बंद कर रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बयान में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने कहा कि कंपनी अपनी नीतियां बिना किसी पक्षपात के लागू करती है। वह किसी तरह का भेदभाव नहीं करने और जनहित को लेकर प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें