फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष की बैठक पर नायडू ने ली चुटकी, बोले- हम आगे बढ़ रहे हैं और वो पीछे

Sat, 27 May 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
वेंकैया नायडू - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने विपक्ष की राष्ट्रपति पद के उम्मीदावर को लेकर बैठक पर चुटकी ली। शनिवार को वेंकैया नायडू ने कहा कि हम एक हैं और वे (विपक्ष) बंटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त हैं, वे संदेह में हैं। नायडू ने विपक्ष को दिशाहीन बताते हुए कहा कि हम भविष्य ओर की बढ़ रहे हैं, जबकि वे पीछे की ओर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल जुलाई में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में विपक्षी पार्टियों में राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर गर्मा-गर्मी बढ़ गई है। उम्मीदवार के चयन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में विपक्ष की 17 पार्टियां पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में बैठक की थी।

बता दें कि सोनिया गांधी ने सभी पार्टियों के बड़े नेताओं को लंच पर बुलाया था। बैठक के लिए जेडी(यू), सीपीआई, सीपीआई(एम), सपा, डीएमके, एनसीपी, आरजेडी, और टीएमसी को निमत्रंण भेजा गया था। विपक्ष मौजूदा समय में देश के अगले राष्ट्रपति के पद पर उम्मीदवारी को लेकर एकजुट होने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
We are united,they are divided,we are confident,they are diffident,we are moving fwd,they are looking backward:V Naidu on opposition meeting pic.twitter.com/cyyFR15KDw — ANI (@ANI_news) May 27, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें