फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: फडणवीस ने PM पर बयान के लिए शरद पवार पर कसा तंज, सीएम शिंदे, अजित और अपने मेल को लेकर कही यह बात

Thu, 17 Aug 2023 06:06 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, शिरडी (महाराष्ट्र)।

सार

भाजपा नेता फडणवीस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे क्योंकि पूरा देश उनके साथ खड़ा है और वह देश के नागरिकों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@Dev_Fadnavis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके बीच ऐसा मेल है जिसे अपनी ‘‘कार्यशैली’’ के कारण कोई चुनौती नहीं दी जा सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार द्वारा की गई टिप्पणी पर भी कटाक्ष किया।

विज्ञापन


पवार ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दावा कि वह अगले साल (स्वतंत्रता दिवस पर) लाल किले पर तिरंगा फहराने के लिए वापस आएंगे, फडणवीस से प्रेरित था, जो 2019 के विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान नियमित रूप से कहा करते थे कि वह (फडणवीस) वापस आएंगे। भाजपा नेता फडणवीस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे क्योंकि पूरा देश उनके साथ खड़ा है और वह देश के नागरिकों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

शिरडी में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, हम तीन एक साथ आए हैं। आप शिंदे जी की कार्यशैली के बारे में जानते हैं और आप मेरे और अजित दादा के बारे में भी जानते हैं। हम तीनों का ऐसा मेल है, जिसे कोई चुनौती नहीं दे सकता।
विज्ञापन


शरद पवार का नाम लिए बिना फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, पिछली बार, मैंने कहा था ‘मैं वापस आऊंगा’ और मैं देख सकता हूं कि उस बयान का भय अभी भी बरकरार है। कुछ लोग अभी भी भयभीत हैं। मैं उन्हें एक बात बताना चाहूंगा कि जब मैंने ये कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा’, तो लोग वास्तव में मुझे वापस ले आए, लेकिन कुछ लोगों ने हमें धोखा दिया।

एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विभाजन के स्पष्ट संदर्भ में फडणवीस ने कहा, जिन्होंने हमें धोखा दिया, हम उनकी पार्टी को अपने साथ ले आए। फडणवीस ने जोर देकर कहा, इसमें संदेह करने का कोई कारण नहीं है कि लोग मोदी जी के साथ खड़े होंगे, उन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और देश की भलाई के लिए अथक प्रयास किया है। वह अगले साल 15 अगस्त को एक बार फिर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद अजित पवार का हवाला देते हुए फडणवीस ने भाजपा विरोधी गठबंधन बनाने के लिए एक साथ आने वाले विपक्षी दलों को "खिचड़ी" कहकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल बातें करते रहेंगे, जबकि राज्य सरकार पारदर्शिता से काम करेगी और लोगों के जीवन में बदलाव और बेहतरी लाने के लिए अथक प्रयास करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें