फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक-एक घुसपैठिये को खोजकर वापस भेजें': सीएम शुभेंदु का पुलिस को निर्देश, बांग्लादेश से आए हिंदुओं पर क्या कहा?

Wed, 25 Nov 2026 06:10 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, कूचबिहार, पश्चिम बंगाल

सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को बांग्लादेश से आए अवैध मुस्लिम घुसपैठियों की पहचान कर वापस भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने बांग्लादेश से आने वाले हिंदुओं को शरणार्थी बताते हुए आश्रय देने और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पुलिस को निर्देश दिया कि कूचबिहार जिले में बांग्लादेश से अवैध रूप से दाखिल हुए मुस्लिम प्रवासियों की एक-एक कर पहचान की जाए और उन्हें वापस भेजा जाए। वहीं, उन्होंने पड़ोसी देश से पलायन कर आने वाले हिंदुओं को शरणार्थी बताते हुए उन्हें आश्रय देने की बात कही।
विज्ञापन


सीएम ने कूचबिहार में रास मेले के अवसर पर अपने दौरे के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष जोशी से कहा कि बांग्लादेश से आए अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। उन्हें उन्हीं रास्तों से वापस भेजा जाना चाहिए, जिनके जरिये वे देश में दाखिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'बांग्लादेश से आए अवैध मुस्लिम घुसपैठियों की इस जिले में एक-एक कर पहचान की जानी चाहिए और उनका पता लगाया जाना चाहिए। उन्हें उन्हीं रास्तों से वापस भेजा जाना चाहिए, जिनसे वे यहां आए हैं। उन्हें बाहर निकालना होगा।'
विज्ञापन


बांग्लादेश से आए हिंदुओं को कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश से आने वाले हिंदुओं को घुसपैठिया नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि वे धार्मिक उत्पीड़न से बचने और अपनी जान की रक्षा करने के लिए सीमा पार करके आए हैं। उन्होंने कहा, 'सीमा पार से आए हिंदू घुसपैठिये नहीं हैं। वे शरणार्थी हैं। वे अपने धर्म की रक्षा करने और अपनी जान बचाने के लिए यहां आए हैं। उन्हें आश्रय दिया जाना चाहिए।'

बीएसएफ के साथ समन्वय बनाकर काम करे पुलिस
मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास और बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जरूरी जमीन उपलब्ध करा दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाड़ लगाने का काम पूरा होने के बाद हर तरह की तस्करी पर रोक लगाई जानी चाहिए।

अवैध मदरसों, गांजा की खेती और नशे के कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलिस को सीमावर्ती इलाकों में उनके अनुसार अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने गांजा की खेती, नकली मुद्रा के प्रसार और मादक पदार्थों की तस्करी पर भी सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें