फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: राहुल-प्रियंका और खरगे के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस दफ्तर की दीवार पर लिखा- वायनाड बनेगा अगला अमेठी

Sun, 17 May 2026 10:28 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

वायनाड में कांग्रेस कार्यालय की दीवारों पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। इन पोस्टरों में प्रियंका गांधी को हराने और वायनाड को अमेठी बनाने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने विधायक टी सिद्दीकी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के वायनाड में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को निशाना बनाने वाले पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। ये पोस्टर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ लगाए गए थे। ये पोस्टर वायनाड में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) कार्यालय की दीवारों और उसके पास के इलाकों में लगाए गए थे।
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस?
कलपेट्टा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि विधायक टी सिद्दीकी ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। उनकी शिकायत के आधार पर ही मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, ये पोस्टर 13 मई को सामने आए थे। उस समय केरल के अगले मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर असमंजस और अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई थी।

पोस्टर में क्या?
इन विवादित पोस्टरों में वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को सीधे तौर पर धमकी दी गई थी। पोस्टरों में दावा किया गया कि अगले चुनाव में उन्हें हरा दिया जाएगा। इसके अलावा पोस्टरों में यह चेतावनी भी दी गई कि वायनाड अब अगला अमेठी बनेगा। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन पोस्टरों के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत इन्हें दीवारों से हटा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: President: मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी, राष्ट्रपति ने SC में जजों की संख्या बढ़ाकर 37 करने को दी मंजूरी
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और केरल पुलिस एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इस फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दीवारों पर पोस्टर चिपकाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारी अब उस व्यक्ति की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिशों में जुटे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन पोस्टरों को लगाने के पीछे किसका हाथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें