फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wayanad: 'राहुल ने किया था घर न होने का दावा', BJP ने PM आवास योजना से घर-जमीन मुहैया कराने के लिए दिया आवेदन

Thu, 02 Mar 2023 12:41 PM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wayanad: वायनाड के भाजपा जिला अध्यक्ष केपी मधु ने बुधवार को राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे कांग्रेस नेता को कलपेट्टा में एक घर और जमीन मुहैया करवाने की कोशिश कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि यह घर जिले के सेंटर एरिया में हो।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरे पास 52 वर्षों से घर नहीं है। इस मामले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर अब भाजपा तंज कसते हुए निशाना साध रही है। खबरों के मुताबिक वायनाड में भाजपा की ओर से कलपेट्टा नगरपालिका के सचिव को एक आवेदन भेज कर राहुल के लिए घर की मांग की गई है। इस आवेदन में कांग्रेस सांसद का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने और उन्हें मकान और जमीन मुहैया कराने की अपील की गई है।

विज्ञापन


वायनाड के भाजपा जिला अध्यक्ष केपी मधु ने बुधवार को राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे कांग्रेस नेता को कलपेट्टा में एक घर और जमीन मुहैया करवाने की कोशिश कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि यह घर जिले के सेंटर एरिया में हो। मधु ने तंज कसते हुए कहा कि वायनाड में घर होना राहुल गांधी के लिए आदर्श स्थिति होगी क्योंकि वे अपनी छुट्टियां बिताने के लिए यहां आते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें